गृह विज्ञान का इतिहास | Grih Vigyan Ka Itihas

गृह विज्ञान का इतिहास

 

प्रिय पाठकों इस लेख में गृह विज्ञान का इतिहास क्या हैगृह विज्ञान की उत्पत्ति कहाँ और कैसे हुईगृह विज्ञान का उद्भव एवं विकासहोम साइंस (गृह विज्ञान) के जनक या जन्मदाता कौन हैभारत में गृह विज्ञान का विकास कैसे हुआगृह विज्ञान की विषय के रूप में शुरुआत कौन से सन् में हुई थीआदि अनेकों रोचक एवं महत्वपूर्ण प्रश्नों के उत्तर के बारे में जानने के लिए इस लेख को पूरा जरूर पढ़ें।  

गृह विज्ञान का इतिहास | Grih Vigyan Ka Itihas

 

प्रश्न: गृह विज्ञान को इसके विकास के प्रथम चरण में किस नाम से जाना जाता था

उत्तर: गृह अर्थशास्त्र‘ (Home Economics) के नाम से गृह विज्ञान को इसके विकास के प्रथम चरण से जाना जाता था। 

 

प्रश्न: अमेरिका में गृह विज्ञान विषय के विकास में सर्वाधिक योगदान किसका रहा। 

उत्तर: अमेरिका में गृह विज्ञान विषय के विकास में लैंड ग्रांट कॉलेज का सर्वाधिक योगदान रहा । 

 

प्रश्न: अमेरिकन Home Science Economics Association” (HSEA) की स्थापना किस सन् में हुई। 

उत्तर: सन् 1909 में अमेरिकन “Home Science Economics Association (HSEA) की स्थापना हुई। 

 

प्रश्न: अमेरिका में सर्वप्रथम घरेलू अर्थव्यवस्था विषय को विद्यालयों में एक विज्ञान विषय के रूप में पढ़ाये जाने की अनुशंसा किसने की। 

उत्तर: सर्वप्रथम कैथरीन ई-वीवर‘ ने सन 1840 में घरेलू अर्थव्यवस्था (Domestic Economy) विषय को (जिसे आज गृह विज्ञान विषय के नाम से जाना जाता है) विद्यालयों में एक विज्ञान विषय के रूप में पढ़ाये जाने की अनुशंसा की । 

 

प्रश्न: गृह विज्ञान में Ph.D. करने वाले पहले भारतीय पुरुष कौन थे। और वह कहाँ पर कार्यरत रहे। 

उत्तर: डॉ. के० एन० चन्द्रशेखर गृहविज्ञान में Ph.D. करने वाले पहले भारतीय पुरुष थे। जो राजेन्द्र कृषि विश्वविद्यालय पूसा (बिहार) के गृह विज्ञान संस्थान (Institute of Home science) में डीन‘ के पद पर कार्यरत रहे। 

 

प्रश्न: गृह विज्ञान विषय के विकास का मुख्य श्रेय किसे जाता है। 

उत्तर: गृह विज्ञान विषय के विकास का मुख्य श्रेय- औद्योगीकरण सभ्यता को जाता है। 

 

प्रश्न: होम साइंस (गृह विज्ञान) का जनक / जन्मदाता किसे कहा जाता है। 

उत्तर: गृह विज्ञान विषय का जन्मदाता‘ यदि अमेरिका को जाए तो कोई अतिशयोक्ति नहीं होगी। 

 

प्रश्न: भारत में सर्वप्रथम गृह विज्ञान विषय को एक शिक्षा के रूप में सम्मिलित करने का श्रेय किसे जाता है। 

उत्तर: सर्वप्रथम गृह विज्ञान विषय को शिक्षा के रुप में सम्मिलित करने का श्रेय गुजरात के बड़ौदा स्थित महारानी बालिका उच्च विद्यालय‘ को जाता है। 

 

प्रश्न: भारत में गृह विज्ञान विषय का विकास (प्रादुर्भाव) कब हुआ। और किस नाम से पढ़ाया जाता था। 

उत्तर: भारत में गृह विज्ञान विषय का विकास (प्रादुर्भाव) 20वीं सदी के पूर्वार्द्ध में हुआ। सन् 1920 से 1940 में ब्रिटिश शासन काल में ही स्कूलों एवं कुछ कॉलेजों में गृह शिल्प (House Craft), घरेलू विज्ञान (Domestic Science), घरेलू अर्थव्यवस्था (Household Economics) आदि नामों से इस विषय को पढ़ाया जाने लगा। 

 

प्रश्न: भारत में मैट्रिक (matric) के पाठ्यक्रम में गृह विज्ञान के अंतर्गत किन विषयों को रखा गया। 

उत्तर: मैट्रिक (matric) के पाठ्यक्रम में गृह विज्ञान के अंतर्गत धुलाई कलापाक कलासिलाई कलाप्राथमिक चिकित्सा एवं गृह परिचर्या को रखा गया और इसे स्वैच्छिक विषय के रूप में स्थान मिला। 

 

प्रश्न: भारत के मिडिल स्कूलों में गृह विज्ञान कब अनिवार्य किया गया। 

उत्तर: भारत में सन 1936 में मिडिल स्कूलों में गृह विज्ञान विषय अनिवार्य कर दिया गया। 

 

प्रश्न: भारत में सबसे पहले कहां गृह विज्ञान विषय  पढ़ाने का प्रावधान रखा गया। 

उत्तर: सबसे पहले भारत मेंमद्रास (तमिलनाडु) के स्कूलों में गृह विज्ञान विषय पढ़ाने का प्रावधान रखा गया। 

 

प्रश्न: रम्फोर्ड किचेन की स्थापना किसने और कहां की

उत्तर: 19वीं सदी के उत्तरार्द्ध में श्रीमती एच० एल० रिचार्ड ने शिकागो में रम्फोर्ड किचेन की स्थापना की। 

 

प्रश्न: यूरोपीय देशों में गृह विज्ञान विषय की पढ़ाई कब से होने लगी। 

उत्तर: 20वीं सदी में यूरोपीय देशों में गृह विज्ञान विषय की पढ़ाई होने लगी। 

 

इसे भी पढ़े –

·  गृह विज्ञान परिचयआवश्यकता एवं लाभ

· गृह विज्ञान अर्थपरिभाषा एवं महत्व

· गृह विज्ञानलक्ष्य एवं उद्देश्य (Objective and Aim of Home Science)

 

प्रश्न: पहली बार पंजाब में राजकीय विद्यालयों के निमित्त शिक्षिकाओं को गृह विज्ञान के लिए प्रशिक्षित किस सन् में किया गया। 

उत्तर: सन् 1928 में पंजाब के राजकीय विद्यालयों के लिए शिक्षिकाओं को गृह विज्ञान का प्रशिक्षण दिया गया। 

 

प्रश्नपंजाब में मिडिल स्कूलों में गृह विज्ञान विषय कब अनिवार्य किया गया। 

उत्तरसन् 1936 में पंजाब के मिडिल स्कूलों में गृह विज्ञान विषय अनिवार्य कर दिया गया।

 

प्रश्न: प्रथम अखिल भारतीय महिला अधिवेशन कहां और किस सन् में हुआ। 

उत्तर: प्रथम अखिल भारतीय महिला अधिवेशन सन् 1927 में पूना में हुआ। 

 

प्रश्न: प्रथम अखिल भारतीय महिला अधिवेशन का प्रमुख उद्देश्य क्या रहा। 

उत्तर: प्रथम अखिल भारतीय महिला अधिवेशन का प्रमुख उद्देश्य गृह विज्ञान को उच्च शिक्षा के रूप में विकसित करने का रहा। 

 

प्रश्न: दूसरा अखिल भारतीय महिला अधिवेशन कहां और किस सन् में हुआ। 

उत्तर: दूसरा अखिल भारतीय महिला अधिवेशन दिल्ली में सन् 1928 में हुआ। 

 

प्रश्न: दूसरे अखिल भारतीय महिला अधिवेशन का प्रमुख उद्देश्य क्या रहा। 

उत्तर: दूसरे अखिल भारतीय महिला अधिवेशन का प्रमुख उद्देश्य स्त्री शिक्षा हेतु धन एकत्रित करने का रहा। इसके लिए अखिल भारतीय महिला शिक्षा निधि‘ की स्थापना की गई। 

 

प्रश्न: चौथा अखिल भारतीय महिला अधिवेशन किस सन में हुआतथा इस का प्रमुख उद्देश्य क्या रहा

उत्तर: चौथा अखिल भारतीय महिला अधिवेशन सन 1930 में हुआ। इसमें महिलाओं की शिक्षा एवं उनकी समस्याओं पर चर्चा-परिचर्चा की गई। तथा गृह विज्ञान प्रशिक्षण संस्थान खोलने की वकालत की गई। 

 

प्रश्न: लेडी इर्विन कॉलेज‘ में गृह विज्ञान विषय की शिक्षा किस प्रकार दी जाती थी (वैकल्पिक या अनिवार्य)

उत्तर: लेडी इर्विन कॉलेज‘ में गृह विज्ञान विषय की शिक्षा अनिवार्य रूप से दी जाती थी जिसमें केवल और केवल गृह विज्ञान का ही विस्तृत अध्ययन करवाया जाता था।

 

प्रश्न: अखिल भारतीय महिला शिक्षा निधि की स्थापना कब और कहां हुई। 

उत्तर: अखिल भारतीय महिला शिक्षा निधि की स्थापना सन् 1928 में (दूसरे अखिल भारतीय महिला अधिवेशन में) दिल्ली में हुई। 

 

प्रश्न: दूसरा अखिल भारतीय महिला अधिवेशन की‘ ‘अध्यक्षा‘ तथा सचिव कौन थीं

उत्तर: दूसरा अखिल भारतीय महिला अधिवेशन की‘ ‘अध्यक्षा लेडी इर्विन‘ तथा सचिव श्रीमती रुस्तम जी फरदून जी थीं। 

 

प्रश्न: देश के पहले गृह विज्ञान कॉलेज का क्या नाम हैऔर यह कहां खोला गया

उत्तर: देश का पहला गृह विज्ञान कॉलेज का नाम लेडी इर्विन कॉलेज है। यह दिल्ली में खोला गया। 

 

 

इसे भी पढ़े–

·    गृह विज्ञान के तत्व एवं क्षेत्र

·    गृह विज्ञान में रोजगार के अवसर

 

प्रश्न: भारत में गृह विज्ञान विषय को बढ़ावा देने में किसका महत्वपूर्ण योगदान रहा

उत्तर: गृह विज्ञान विषय को बढ़ावा देने में “Faculty of Home Science, Baroda” का भी महत्वपूर्ण योगदान रहा। 

 

प्रश्न: आंध्र प्रदेश में गृह विज्ञान विषय को सर्वप्रथम विश्वविद्यालय स्तर पर कहां खोला गया

उत्तर: आंध्र प्रदेश में विश्वविद्यालय स्तर पर गृह विज्ञान को सर्वप्रथम तिरुपति‘ में खोला गया। 

 

 

प्रश्न: मद्रास में माध्यमिक स्तर पर गृह विज्ञान पाठ्यक्रम किस सन् में तैयार किया गया?

उत्तर: मद्रास में सन् 1948 में माध्यमिक स्तर पर गृह विज्ञान पाठ्यक्रम तैयार किया गया। 

 

प्रश्न: मद्रास में कॉलेज स्तर पर सबसे पहले गृह विज्ञान का शिक्षण किस सन् में आरंभ हुआ?

उत्तर: मद्रास में कॉलेज स्तर पर सबसे पहले गृह विज्ञान का शिक्षण सन् 1942 में  आरंभ हुआ। 

  

प्रश्न: मध्यप्रदेश के जबलपुर में गृह विज्ञान महाविद्यालय की स्थापना किस सन् में हुई

उत्तर: मध्यप्रदेश के जबलपुर में सन् 1954 में गृह विज्ञान महाविद्यालय की स्थापना हुई। 

 

प्रश्न: गुजरात में महिला शिक्षा ट्रस्ट निधि की स्थापना कहां और किस सन् में की गई

उत्तर: गुजरात के बड़ौदा शहर में 17 दिसंबर 1945 को महिला शिक्षा ट्रस्ट निधि की स्थापना की गई।  

 

प्रश्न: दिल्ली के लेडी इर्विन कॉलेज की स्थापना किस सन् में हुई

उत्तर: 10 नवंबर, 1932 को दिल्ली में लेडी इर्विन कॉलेज की स्थापना हुई। 

 

प्रश्न: अमेरिकन होम इकोनॉमिक्स एसोसिएशन की स्थापना किस सन् में हुई

उत्तर: सन् 1909 में अमेरिकन होम इकोनॉमिक्स एसोसिएशन की स्थापना हुई। 

 

प्रश्न: यूरोपीय देशों में गृह विज्ञान की पढ़ाई कब से होने लगी।

उत्तर: 20वीं शताब्दी में यूरोपीय देशों में भी गृह विज्ञान की पढ़ाई होने लगी। 

 

प्रश्न: भारत में गृह विज्ञान शिक्षा का विकास (आविर्भाव) कब हुआ

उत्तर: 20वीं सदी के पूर्वार्द्ध में भारत में गृह विज्ञान शिक्षा का आविर्भाव हुआ। 

 

 

इसे भी पढ़े –

·     प्रसार शिक्षा के उद्देश्य क्या है

·     प्रसार शिक्षा का अर्थपरिभाषा एवं आवश्यकता

·     प्रसार शिक्षा का क्षेत्र

·     प्रसार शिक्षा दर्शन एवं विशेषताएँ

 

प्रश्न: राजेंद्र कृषि विश्वविद्यालय पूसाबिहार में गृह विज्ञान संकाय की स्थापना कब हुई

उत्तर: सन् 1982 में राजेंद्र कृषि विश्वविद्यालय पूसाबिहार में गृह विज्ञान संकाय की स्थापना की गई। जहां स्नातकोत्तर के साथ ही विविध क्षेत्रों में शोध कार्य हो रहे है।

 

……………….*********…………………..

|| प्रिय पाठकों अपना कीमती समय देने के लिए धन्यवाद। आशा करती हूँ कि गृह विज्ञान के इतिहास से संबंधित सभी महत्वपूर्ण प्रश्नों के उत्तर आपको मिल गए होंगे। यदि गृह विज्ञान के इतिहास से संबंधित कोई भी doubt या suggestion हो तो comment box में जरूर लिखें।

अगर आपको मेरा ये लेख पसंद आया हो तो इसे लाइक करें और अपने दोस्तों को भी शेयर करें ताकि उन्हें भी इस विषय से जुड़ी जानकारी मिल सके और आगे भी ऐसी जानकारी के लिए मेरी वेबसाइट https://www.binitamaurya.com को विजिट करें। ||   धन्यवाद !!!  

 

2 thoughts on “गृह विज्ञान का इतिहास | Grih Vigyan Ka Itihas”

Leave a Comment