गृह विज्ञान लड़कों और लड़कियों दोनों के लिए आवश्यक

 

प्रिय पाठकों

समाज की उन्नति के लिए प्रत्येक गृह की उन्नति आवश्यक है एवं गृह की उन्नति के लिए गृह विज्ञान का उचित शिक्षण आवश्यक है। गृह विज्ञान एक ऐसा व्यापक क्षेत्र है जिसमें सफल गृह निर्माण हेतु आवश्यक सभी विषय आते हैं। गृह विज्ञान की इसी महत्ता को देखते हुए आज इस लेख में हमगृह विज्ञान लड़कों और लड़कियों दोनों के लिए क्यों आवश्यक हैपुरुषों व महिलाओं के लिए गृह विज्ञान का महत्वविषय पर विस्तार से चर्चा करेंगे।

 

गृह विज्ञान क्या है?

गृह विज्ञान विषय “घर-परिवार” को सुखी-संपन्न तथा समृद्ध बनाने से संबंधित है। गृह विज्ञान का संबंध घर तथा परिवार के सदस्यों एवं उपलब्ध संसाधनों से जुड़ी सभी चीजों से है। इसका उद्देश्य- उपलब्ध संसाधनों को वैज्ञानिक तथा प्रभावशाली तरीके से उपयोग कर स्वयं तथा परिवार के सदस्यों को संतुष्टि प्रदान कर जीवन स्तर को ऊंचा उठाना है। गृह विज्ञान उपलब्ध संसाधनों के प्रभावशाली प्रबंधन की कला सिखाता है। यह घर की देखभाल से जुड़ी वैज्ञानिक जानकारियां प्रदान करता है जिससे परिवार में सुव्यवस्था एवं आनंदमयी वातावरण का निर्माण हो सके।

गृह विज्ञान लड़कों एवं ल़डकियों दोनों के लिए आवश्यक है क्योंकि गृह विज्ञान की शिक्षा हमें न केवल घर को सुचारु रुप से चलाने का ज्ञान प्रदान करता है वरन् यह बच्चों को अपना निजी जीवन संवारनेघर में सब के साथ मधुर संबंध रखने तथा परिवार का जीवन-स्तर ऊंँचा उठाने में भी सहायता करता है। इसके अतिरिक्त गृह विज्ञान के विषयों में प्रशिक्षण बच्चों को स्वरोजगार के लिए सक्षम बनाता है। इसीलिए यह विषय केवल लड़कियों के लिए ही नहीं बल्कि लड़कों के लिए भी एक उपयोगी विषय है। गृह विज्ञान का ज्ञान हम सभी के जीवन के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण है।

 

इसे भी पढ़े 

 

गृह विज्ञान लड़कों व लड़कियों दोनों के लिए है-

 

आज के भौतिक युग में प्रत्येक व्यक्ति चाहता है कि उसके पास अधिक से अधिक धन होताकि वे अपने परिवार के सदस्यों को अधिक से अधिक सुविधाएं दे सकेंबच्चों को अच्छी शिक्षा दे सकें। इन सभी सुविधाओं को प्राप्त करने के लिए घर की आय को बढ़ाना अनिवार्य होता जा रहा है। 

आज महिला तथा पुरुष दोनों ही घर तथा परिवार की जिम्मेदारियाँ समान रूप से निभा रहे हैं। वे अपने व परिवार के जीवन को सुखमय एवं सुविधापूर्ण बनाने के लिए उपलब्ध संसाधनों के बेहतर उपयोग की तैयारी में भी बराबर की भागीदारी करते हैं। इसलिए पुरूषों व महिलाओं के लिए गृह विज्ञान का महत्व और अधिक बढ़ जाता है। 

गृह विज्ञान द्वारा लड़कों व लड़कियों दोनों को ही अपने उत्तरदायित्वों के निर्वहन के लिए तैयार किया जाता है। उन्हें घर के कार्यों के प्रबंधन के विभिन्न पहलुओं के प्रति अभिविन्यास की आवश्यकता होती है। गृह विज्ञान ही एकमात्र ऐसा विषय है जो युवाओं को एक सफल गृहस्थ बनानेअच्छे माता-पिताएक जिम्मेदार नागरिक तथा व्यवसायी बनाने में सहायक व आवश्यक जानकारी उपलब्ध कराता है।

 

इसे भी पढ़े 

 

गृह विज्ञान लड़कों और लड़कियों दोनों के लिए आवश्यक है क्योंकि- 

 

 गृह विज्ञान लड़कों एवं लड़कियों को सुखी एवं समृद्ध पारिवारिक जीवन के लिए शिक्षा प्रदान करता है। 

 

• गृह विज्ञान का ज्ञान उपलब्ध संसाधनों द्वारा पारिवारिक आवश्यकताओं की पूर्ति कर सदस्यों को संतुष्टि प्रदान करता है। 

 

• गृह विज्ञान लड़के एवं लड़कियों का सर्वांगीण विकास करता है। 

 

• गृह विज्ञान लड़के एवं लड़कियों को स्वरोजगार के लिए सक्षम बनाता है। 

 

• गृह विज्ञान विषय लड़के और लड़कियों के निजी जीवन सुधारनेसभी के साथ मधुर-संबंध रखने तथा घर-परिवार का जीवन स्तर ऊंचा उठाने में सहायता करता है। 

 

• गृह विज्ञान लड़के एवं लड़कियों (पुरुषों व महिलाओं) को स्वयं अपने पारिवारिक समस्याओं को हल करना सिखाता है। 

 

• गृह विज्ञान का ज्ञान लड़के व लड़कियों को स्वरोजगार के लिए प्रेरित कर अन्य व्यक्तियों को भी रोजगार के अवसर प्रदान करता है। 

 

• गृह विज्ञान लड़के और लड़कियों दोनों को ही विभिन्न प्रकार के व्यावसायिक अवसर प्रदान करता है।

 

इसे भी पढ़े –

 

• लड़के व लड़कियों में दायित्व की भावनाअच्छी आदतों का निर्माणआत्मविश्वासदक्षता का विकासकलापूर्ण अभिव्यक्तिनैतिकता का विकाससामाजिकता का विकाससांस्कृतिक मूल्यआर्थिक सुरक्षाआंतरिक व शारीरिक विकासआदि गुणों का विकास गृह विज्ञान के ज्ञान द्वारा प्राप्त होता है। 

 

• गृह विज्ञान के ज्ञान द्वारा लड़के और लड़कियां समाज एवं राष्ट्र के विकास में अपना अमूल्य योगदान प्रदान करते हैं। जिससे एक स्वस्थसमृद्ध एवं उन्नत राष्ट्र का निर्माण होता है।

इसे भी पढ़े –

UPSESSB UP TGT EXAM 2021 | Exam Date: 07.08.2021

 

…………………………*********…………………………

अगर आपको यह लेख पसंद आया हो तो इसे लाइक (like) करें और अपने दोस्तों को भी शेयर (share) करें ताकि उन्हें भी इस विषय से जुड़ी जानकारी मिल सके और आगे भी इसी प्रकार की जानकारी के लिए आप मेरी वेबसाइट www.binitamaurya.com को विजिट करें।  धन्यवाद !!!

Leave a Comment