गृह विज्ञान परिचय | आवश्यकता | लाभ

गृह विज्ञान परिचय | आवश्यकता | लाभ

इस लेख में आपको गृह विज्ञान का परिचय कराएँगे तथा गृह विज्ञान की आवश्यकता एवं गृह विज्ञान के लाभ की विस्तृत चर्चा करेंगे जो विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं (NET, JRF, TGT, PGT, GIC, LT, B.A, M.A आदि) में पूछा जाता है

 प्रश्न: “गृह विज्ञान एक आवश्यक एवं महत्वपूर्ण विषय है।” स्पष्ट कीजिए।

अथवा

प्रश्नगृह विज्ञान विषय के अध्ययन की क्या आवश्यकता है?

 उत्तर:

गृह विज्ञान परिचय

19 वीं सदी में औद्योगीकरण का विकास तेजी से हुआ जिसके फलस्वरूप व्यक्ति के जीवन मूल्यों में परिवर्तन हुआ। पुरुषों की तरह ही महिलाओं को भी बाहर निकल कर काम करना पड़ा। जिससे स्त्रियों के कार्यक्षेत्र में वृद्धि हुई और उनका उत्तरदायित्व भी बड़ा। इन उत्तरदायित्वों की पूर्ति के लिए ऐसी शिक्षा या शिक्षण पद्धति की आवश्यकता महसूस हुई जो घर-परिवार को सुखी-संपन्नवह आत्मनिर्भर बनानेसमय श्रम की बचत आदि से संबंधित महत्वपूर्ण ज्ञान प्रदान करने में सहायक हो। इन्हीं आवश्यकताओं की पूर्ति के लिए गृह अर्थशास्त्र विषय का विकास हुआ। समय के साथ-साथ इस विषय का क्षेत्र विस्तृत होता गया और आज गृह अर्थशास्त्र विषय में गृह विज्ञान का रूप ले लिया। binitamaurya.com

गृह विज्ञान की आवश्यकता:

गृह विज्ञान का मुख्य उद्देश्य घर-परिवार को सुखी- संपन्न एवं समृद्ध बनाने से है। यह व्यक्ति को सफल पारिवारिक जीवन जीनेसुख सुविधाओं में वृद्धि करने व सामाजिक तथा आर्थिक समस्याओं का समाधान करने के लिए सैद्धांतिक एवं व्यवहारिक ज्ञान प्रदान कर सुखमय जीवन यापन करने के लिए गृह विज्ञान विषय की अत्यंत आवश्यकता है। गृह विज्ञान अपने अध्ययन करता को उन सभी विषयों की जानकारी प्रदान करता है जो एक आदर्श घर तथा सुखी परिवार के लिए आवश्यक है। व्यक्ति के सर्वांगीण विकास एवं परिवार समाज तथा राष्ट्र के उत्थान में गृह विज्ञान का अहम योगदान है।

 

गृह विज्ञान की आवश्यकता को निम्न बिंदुओं द्वारा समझा जा सकता है

1. घर परिवार को सुखी संपन्न एवं समृद्ध बनाने के लिए गृह विज्ञान विषय का ज्ञान आवश्यक है। binitamaurya.com
 
2. गृह विज्ञान विषय के अंतर्गत गृह प्रबंधआहार एवं पोषणवस्त्र विज्ञान एवं परिधानमातृकला एवं शिशु पालनआंतरिक सज्जाफल सब्जी संरक्षणपर्यावरण संरक्षणपौष्टिक एवं संतुलित भोजन बनानासिलाईआदि सिखाया जाता है जिसका ज्ञान प्रत्येक गृहणी के लिए अत्यंत आवश्यक है।
 
 
3. गृह विज्ञान का अध्ययन व्यक्ति या गृहणी को अपना निजी जीवन संवारनेघर में सभी के साथ मधुर संबंध रखने तथा घर का जीवन स्तर ऊंचा उठाने में सहायता करता है।
 
4. गृह विज्ञान विषय गृहणी को कम से कम धन व्यय कर के परिवार के सभी सदस्यों को स्वादिष्टपौष्टिक एवं संतुलित भोजन उपलब्ध कराने का ज्ञान प्रदान करता है। binitamaurya.com
 
5. घरेलू कार्यों को वैज्ञानिक ढंग से संपादित करने के लिए गृह विज्ञान का ज्ञान आवश्यक है।
 
6. गृह विज्ञान व्यक्ति के सर्वांगीण विकास के लिए अत्यंत आवश्यक है।

o इसे भी पढ़े –

·         गृह विज्ञान अर्थपरिभाषा एवं महत्व

·         गृह विज्ञान, लक्ष्य एवं उद्देश्य (Objective and Aim of Home Science)

·         प्रसार शिक्षा दर्शन एवं विशेषताएँ

 

7. गृह विज्ञान विषय कला एवं विज्ञान का अनोखा एवं अद्भुत संगम है।” जिसमें कला के साथ ही विज्ञान की भी पढ़ाई कराई जाती है। इसलिए यह प्रत्येक ग्रहणी के लिए अत्यंत आवश्यक है।

 

8. समय-शक्ति बचत के उपकरणों का प्रयोग एवं उनके रखरखाव का ज्ञान गृहणी को गृह विज्ञान विषय द्वारा प्राप्त होता है।

 

9. गृह विज्ञान के अध्ययन से गृहिणी जो ज्ञान प्राप्त करती हैउससे घर पर रहकर ही कोई स्वरोजगार कर सकती है या बाहर किसी संस्था में रोजगार प्राप्त कर सकती है।

 

10. गृह विज्ञान का अध्ययन गृहिणी को एक जागरूक उपभोक्ता बनाने में भी योगदान देता है। जिससे वह उपभोक्ता के रूप में अपने कर्तव्यों तथा अधिकारों के बारे में जानती है। binitamaurya.com

 

11. गृह विज्ञान विषय गृहिणी को यह ज्ञान देता है कि किस प्रकार अपने साधनों- समयशक्तिकौशलरुचि आदि का उचित प्रयोग करके घर के बाहर काम करने के साथ-साथ घर के कार्यों को भी पूरा कर सके।

 

12. गृह विज्ञान विषय का ज्ञान लड़कियों के साथ ही लड़कों के लिए भी आवश्यक एवं उपयोगी है।

 

13. व्यक्ति में सामाजिकसांस्कृतिक एवं नैतिक मूल्यों के विकास के लिए गृह विज्ञान विषय सहयोगी एवं आवश्यक है।binitamaurya.com

 

14. व्यक्तियों या गृहिणी में बदलते सामाजिक परिवेशों में समायोजन की क्षमता विकसित करने में गृह विज्ञान की अत्यंत आवश्यकता है।

 

प्रश्नगृह विज्ञान पढ़ने से क्या लाभ है?

अथवा

 

प्रश्नगृह विज्ञान शिक्षा के क्या लाभ है?

 

गृह विज्ञान से लाभ

 

गृह विज्ञान विषय व्यक्ति के सर्वांगीण विकास में महत्वपूर्ण योगदान देता है। यह परिवार के सभी सदस्यों के लिए उपयोगी एवं महत्त्वपूर्ण है। पारिवारिक स्थितियों में सुधार लाकर घर और परिवार को समृद्ध बनाने के लिएपारिवारिक सदस्यों को संतुष्टि प्रदान कर उनके जीवन स्तर को ऊंचा उठाने के लिए गृह विज्ञान विषय सर्वाधिक लाभकारी है। व्यक्तिपरिवारसमाज तथा राष्ट्र के उत्थान में गृह विज्ञान विषय का अहम योगदान है।

 

गृह विज्ञान शिक्षा से लाभ निम्नलिखित हैं

 

1. व्यक्तिगत जीवन में लाभ

 

गृह विज्ञान विषय के अंतर्गत पढ़ाए जाने वाले सभी विषय व्यक्ति के जीवन के लिए सर्वाधिक महत्वपूर्ण एवं लाभकारी हैं। इसके ज्ञान से व्यक्ति को जीवन निर्वहन में सहायता मिलती है। गृह विज्ञान विषय द्वारा व्यक्ति में कौशल का विकासउत्तरदायित्व की भावनाआत्मनिर्भरताआत्मविश्वासअच्छी आदतों का निर्माणसंतुष्टि की भावना का विकास  शारीरिक व आंतरिक विकाससमायोजन की क्षमता का विकासएवं नैतिक मूल्यों का उचित विकास होता है जो व्यक्ति के सर्वांगीण विकास में सहायक है।binitamaurya.com

o इसे भी पढ़े –

·         प्रसार शिक्षा के उद्देश्य क्या है?

·         प्रसार शिक्षा का अर्थपरिभाषा एवं आवश्यकता

·         प्रसार शिक्षा का सिद्धांत क्या है?

 

2. पारिवारिक जीवन में लाभ

 

गृह विज्ञान विषय का ज्ञान केवल व्यक्तिगत जीवन के लिए ही उपयोगी एवं लाभप्रद नहीं है वरन् इसमें पढ़ाए जाने वाले विषय जैसे – मातृ- कलागृह- प्रबंधवस्त्र- विज्ञानशरीर- विज्ञान आदि पूरे परिवार के लिए महत्वपूर्ण एवं लाभप्रद है। गृह विज्ञान की शिक्षा द्वारा व्यक्ति आपसी सामंजस्य तथा पारिवारिक सहयोग से कठिन से कठिन कार्यों को बहुत कम समय में पूरा कर लेता है व परिवार में प्रेमत्यागसमर्पणसहयोगसहिष्णुताआदि मानवीय गुणों का विकास करता है। जो परिवार समाज एवं राष्ट्र के उत्थान में लाभकारी है। 

 

3. आर्थिक या रोजगार के क्षेत्र में लाभ

 

इस विषय के ज्ञान द्वारा व्यक्ति वेतन अथवा स्वरोजगार स्थापित कर अपना व अपने परिवार की आर्थिक स्थिति को सुधार कर अपने रहन-सहन एवं जीवन स्तर को ऊंचा उठा सकता है। स्वरोजगार द्वारा स्वयं के साथ अन्य लोगों को भी रोजगार के अवसर उपलब्ध कराकर समाज तथा राष्ट्र के उत्थान में अपना महत्वपूर्ण योगदान देता है। binitamaurya.com

 

4. सामाजिक जीवन में लाभ

 

मनुष्य एक सामाजिक प्राणी है। समाज में रहने हेतु अच्छे सामाजिक संबंध बनाए रखना आवश्यक होता है। गृह विज्ञान के ज्ञान से व्यक्ति में सामाजिकता का भी विकास होता है जिससे परिवार- अच्छे पड़ोसीअच्छे मित्रव अच्छे संबंधी बना सके व उसका सामाजिक जीवन मधुर हो सके। गृह विज्ञान शिक्षा द्वारा व्यक्ति सामाजिक क्षेत्रों में भी अनेक कार्य करके नाम यश अर्जित करता है और समाज व राष्ट्र के उत्थान में अपना महत्वपूर्ण योगदान देता है।

 

……………..*********……………..

 

अगर आपको यह लेख पसंद आया हो तो इसे लाइक (like) करें और अपने दोस्तों को भी शेयर (share) करें ताकि उन्हें भी इस विषय से जुड़ी जानकारी मिल सके और आगे भी इसी प्रकार की जानकारी के लिए आप मेरी वेबसाइट www.binitamaurya.com को विजिट करें।  धन्यवाद !!!

 

Leave a Comment