प्रसार शिक्षा मानव के व्यवहार में किस प्रकार परिवर्तन लाता है?
प्रिय पाठकों,
जैसा कि हम जानते हैं कि प्रसार शिक्षा एक व्यावहारिक शिक्षा है जो ग्रामीणों के रोज की समस्याओं से जुड़ी हुई है और उन्हें उनकी समस्याओं का समाधान करना सिखाती है। प्रसार शिक्षा मनुष्य के व्यवहार को बदलने में अमूल्य योगदान देती है। प्रस्तुत लेख में हम प्रसार शिक्षा मानव के व्यवहार में किस प्रकार परिवर्तन लाता है का अध्ययन करेंगे। तो आइए शुरू करते हैं।
प्रश्न – प्रसार शिक्षा द्वारा मानव के व्यवहार में किस प्रकार परिवर्तन आता है।
उत्तर – प्रसार शिक्षा मानव के व्यवहार में तीन प्रकार से परिवर्तन लाती है —
- ज्ञान में परिवर्तन
- कौशल में परिवर्तन
- अभिवृत्तियों में परिवर्तन
- ज्ञान में परिवर्तन: ज्ञान में परिवर्तन से आशय – ज्ञान में वृद्धि से है। प्रसार शिक्षा व्यक्ति को नई-नई चीजों, तकनीकों को बताती है एवं उनका उपयोग करके अधिक से अधिक लाभ प्राप्त करना सिखाती है।
इसे भी पढ़े –
- गृह विज्ञान परिचय, आवश्यकता एवं लाभ
- गृह विज्ञान अर्थ, परिभाषा एवं महत्व
- गृह विज्ञान, लक्ष्य एवं उद्देश्य (Objective and Aim of Home Science)
- गृह विज्ञान लड़कों और लड़कियों दोनों के लिए आवश्यक
- विकास के विभिन्न क्षेत्रों में गृह विज्ञान का योगदान
- वस्त्र विज्ञान का अर्थ | परिभाषा | महत्व | उपयोग
- कौशल में परिवर्तन: मनुष्य के व्यवहार में परिवर्तन न केवल ज्ञान में परिवर्तन से होता है बल्कि कौशल (Skills) में भी परिवर्तन लाना अति आवश्यक है। व्यक्ति के कार्य करने का तरीका या कार्य कौशल जितना बेहतर होगा उतना ही अच्छा परिणाम प्राप्त होगा। प्रसार शिक्षा द्वारा ग्रामीणों को नवीन तकनीकों, विचारों, एवं सूचनाओं की जानकारी मिलती है जिससे उनके कौशल में परिवर्तन आता है।
- अभिवृत्तियों में परिवर्तन: अभिवृत्तियों से आशय है ‘अनुभूत विचार’ अर्थात उन्होंने क्या महसूस किया, जब ग्रामीणों के ज्ञान एवं कौशल में परिवर्तन होता है, तब उनकी अभिवृत्तियों (Attitudes) में परिवर्तन लाना आसान हो जाता है। उदाहरण के लिए – ग्रामीण आहार संबंधी भ्रांतियों के कारण बहुत से खाद्य पदार्थों का उपयोग नहीं करते, अशिक्षा के कारण बेटियों पर कम ध्यान देते हैं और उनका पालन पोषण ठीक प्रकार से नहीं करते। इन भ्रांतियों को प्रसार शिक्षा के माध्यम से दूर किया जा सकता है। प्रसार शिक्षा के द्वारा पर्यावरण प्रदूषण, कन्या भ्रूण हत्या, बाल विवाह, आदि पर रोक लोगों की मनोवृति में परिवर्तन लाकर ही किया जा सकता है।
इस प्रकार हम कह सकते हैं कि प्रसार शिक्षा मानव व्यवहार में परिवर्तन लाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है।
इसे भी पढ़े –
- गृह विज्ञान के तत्व एवं क्षेत्र
- गृह विज्ञान में रोजगार के अवसर
- गृह विज्ञान का इतिहास | Grih Vigyan ka Itihas
- गृह विज्ञान का इतिहास Part-2
- गृह विज्ञान प्रसार शिक्षा अर्थ, परिभाषा
- गृह विज्ञान प्रसार शिक्षा का सिद्धांत
- गृह विज्ञान प्रसार शिक्षण के विभिन्न चरण
- गृह विज्ञान प्रसार शिक्षा की विधियां
- प्रसार शिक्षा के उद्देश्य क्या है
- प्रसार शिक्षा का अर्थ, परिभाषा एवं आवश्यकता
- प्रसार शिक्षा का क्षेत्र
- प्रसार शिक्षा दर्शन एवं विशेषताएँ
- प्रसार शिक्षा का सिद्धांत | Principles of Extension Education
- प्रसार शिक्षा का इतिहास | History of Extension Education
- प्रसार कार्यकर्ता के कार्य
- UPSESSB UP TGT EXAM 2021 | Exam Date: 07.08.2021
…………………………*********…………………………
अगर आपको यह लेख पसंद आया हो तो इसे लाइक (like) करें और अपने दोस्तों को भी शेयर (share) करें ताकि उन्हें भी इस विषय से जुड़ी जानकारी मिल सके और आगे भी इसी प्रकार की जानकारी के लिए आप मेरी वेबसाइट www.binitamaurya.com को विजिट करें। धन्यवाद !!!